Kuno National Park Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों का हाल, 3 की मौत 4 शावकों को हुआ जन्म

India News (इंडिया न्यूज़), Kuno National Park Cheetah,MP: भारत से 1952 में गायब हुए चीतों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्स्थापन करवाने में लगे हुए हैं। इसके तहत अलग-अलग देशों से चीतों को भारत लाया जा रहा है। इसके लिए अबतक नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाया गया है। लाए गए चितों को अब तक कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है।

  • नर-मादा चीतों की संख्या लगभग बराबर
  • संभोग के दौरान हिंसात्मक हो जाते हैं चीते
  • 4 शावकों का जन्म

कैसे हुई दक्षा की मौत

लाए गए चितों में से अब तक 3 चीतों की मौत हो चुकी है। जिसमें साशा और उदय के बारे में कहा जा रहा है कि इनकी मौत बीमारी की वजह से हुई है। वहीं तीसरे चीते का मौत का कारण हिंसा बताया जा रहा है। बीते 9 मई को मादा चीता दक्षा की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन जीव एवं मुख्य वन जीव रक्षक जसवीर सिंह चौहान का कहना है कि अक्सर संभोग के दौरान नर चीते हिंसात्मक हो जाते हैं।

यह संभव है कि दक्षा की मौत संभोग के दौरान हिंसा की वजह से हुई हो। वही चीता कंजर्वेशन फंड की माने तो चीता सिर्फ संभोग के लिए हैं नर चीते से मिलती है। जिसके बाद वह अलग-अलग हो जाते हैं। इस दौरान मादा चीता को अपना ख्याल खुद रखना होता है।

नारा मादा चीतों की संख्या

दक्षा के मौत के साथ नर और मादा चीतों की संख्या लगभग बराबर हो गई है। पहले चरण में लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। जिसमें 5 मादा और तीन नर चीते शामिल थें। वहीं दूसरी खेप में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 5 मादा और 7 नर चीते में शामिल थे।

अब तक कुल मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते छोड़े गए थें। जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। एक मादा साशा की मौत किडनी की बीमारी से हुई तो वहीं दूसरे चीते उदय की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। अब तीसरे चीते की मौत का कारण सेक्स के दौरान हिंसा बताई जा रही है। अब कूनो नेशनल पार्क में 17 चीते बचे हैं जिसमें 8 मादा और 9 नर शामिल है।

चार शावकों का जन्म

बता दें कि लाए गए 20 चीतों में 3 की मौत तो हो गई है लेकिन चार शावकों का भी जन्म हुआ है। सभी शावकों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अभी तक जन्म लिए शावकों का लिंग का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि 3 महीने की अवधि के बाद इनके लिंग का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: चुनावी मौसम में योजनाओं की बहार, मुफ्त की चीजों के लिए कहां से आता है फंड

shanu kumari

Share
Published by
shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago