होम / पटवारियों ने क्यों निकाली तिरंगा यात्रा, क्या है मांगे?

पटवारियों ने क्यों निकाली तिरंगा यात्रा, क्या है मांगे?

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Bhopal News, भोपाल: एमपी में पटवारी कई दिनों से अपनी कुछ मांगो को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। जिसके चलते वहशनिवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पटवारी राजधानी भोपाल पहुंचे और यहां एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली।

इस तिरंगा यात्रा को पटवारियों ने प्लेटिनम प्लाजा से लेकर सीएम हाउस तक निकाल रहे हैं लेकिन सीएम हाउस से काफी पहले ही उनको बैरीकेड लगाकर रोक दिया गया है।

28 अगस्त से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

मध्य प्रदेश से 10 हजार से ज्यादा पटवारियों के भोपाल में इकट्ठा होने की खबर है। पटवारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं और शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालने भोपाल पहुंचे। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बागेल ने कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा लेकर जाएंगे। तिरंगा यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसके बाद पटवारियों का अगला कदम 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा।

क्या है पटवारियों की मांगे

पटवारियों की मांग है कि उनको 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान 2023 में वेतन दिया जा रहा है। पिछले 25 साल से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि, पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू-अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नत पदों के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई।

पटवारियों को  2800 ग्रेड पे के लिए वर्ष 2007 पटवारी महाअधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी। राजस्व मंत्री ने 2800 ग्रेड पे देने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस पर आज तक मध्यप्रदेश सरकार ने अमल नहीं किया है।

ये भी पढे: MP कैबिनेट विस्तार पर सामने आई विपक्ष की प्रतिक्रिय, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox