होम / ग्वालियर: दहेज के लिए महिला पर अत्याचार

ग्वालियर: दहेज के लिए महिला पर अत्याचार

• LAST UPDATED : September 30, 2022

इंडिया न्यूज़, Gwalior News : ग्वालियर जिले का एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकरी के मुताबिक, पुलिस ने कहा, कि आरोपी द्वारा उत्पीड़न इस हद तक पहुंच गया कि जब वह गर्भवती थी और सो रही थी। तो व्यक्ति ने लगभग दो महीने पहले पीड़िता के बिस्तर में आग लगा दी थी।

महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई

इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, कम्पू थाने के एसएचओ ने कहा की पीड़िता की शादी फरवरी में आरोपी से हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने शादी से पहले उसके पेशे के बारे में झूठ बोला था। जबकि सच्चाई शादी के कुछ समय बाद ही सामने आ गई थी।

पति और ससुराल वाले उसे 4 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे

शादी के दो दिन बाद ही उसका पति और ससुराल वाले उसे 4 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब भी उसने इसका विरोध किया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि जब उसके माता-पिता ने मामले में हस्तक्षेप किया और ससुराल वालों से दहेज की मांग नहीं करने का अनुरोध किया। तो उन्होंने भी उनकी बात नहीं मानी।

जानकारी के अनुसार, इसके कुछ दिनों बाद जुलाई में जब महिला गर्भवती थी और गहरी नींद में सो रही थी। उसके पति ने उसके बिस्तर में आग लगा दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पीड़िता अपने पति का घर छोड़कर अपने घर चली गई। जिसके कुछ दिनों बाद इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : मुरैना : विश्व हृदय दिवस पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य हृदय के लिए कई सलाह की जारी

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश: उज्जैन में महिला और लिव-इन पार्टनर ने 3 बेटियों को बेचने का मामला दर्ज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags: