India News (इंडिया न्यूज़), Yashodhara Raje will not contest elections, ग्वालियर: शिवराज सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने इनकार कर दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भी दे दी हैं। यशोधरा राजे सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और राजमाता की बेटी हैं।
चुनाव न लड़ने की वजह यशोधरा राजे ने खराब स्वास्थ्य को बताया है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव में दौरे करने की स्थिति में नहीं है। यशोधरा राजे ने नेतृत्व को चुनाव न लड़ने के कारण बताते हुए कहा कि वह चार बार कोविड की शिकार हो चुकी है।
उन्होेंने बताया की वो शारीरिक तौर पर परिश्रम की स्थिति में नहीं है। चुनाव में लगातार भाग दौड़ होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए चुनाव ना लड़कर फिलहाल 5- 6 माह आराम करना चाहती है।
दरअसल एमपी में बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। जिसमें कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस सूची में 3 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे है की बीजेपी की दूसरी सूचीयों में कई और विधायक, मंत्रियों की टिकट काटी जा सकती है। क्योंकि यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव न लड़ने के पीछे टिकट कटने का डर पनप रहा है। इसलिए में यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े:-
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…