होम / कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर सियासत, CM शिवराज बोले-कांग्रेस कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रही है

कांग्रेस में सीएम के चेहरे पर सियासत, CM शिवराज बोले-कांग्रेस कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रही है

• LAST UPDATED : February 7, 2023

MP Politics: चुनावी राज्य एमपी में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच लगातार तीखी बयानबाजी जारी है। कमलनाथ हर दिन सिएम शिवराज से सवाल पुछ रहे हैं। वहीं सिएम शिवराज भी लगातार कांग्रेस पर प्रहार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी प्रदेश में सियासी घमासन देखा जा रहा है। जिस पर सीएम शिवराज ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

सिएम शिवराज ने किया ट्विट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा… कांग्रेस ने पहले हाथ जोड़ो अभियान चलाया, अब कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा है। कांग्रेस के एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं। कमलनाथ जी स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं।

अरुण यादव ने दिया था सबसे पहले बयान

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। यह तो खैर चुनाव के बाद ही तय हो पाएगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी अरुण यादव के बयान का सर्मथन किया था। दोनों नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव जीतने के बाद तय होगा, यह फैसला आलाकमान और विधायक दल में होता है।

यह भी पढ़ें: एमपी में माहौल बिगाड़ने का प्रयास , मशहुर गुंडा बनने के लिए मस्जिद के इमाम को मारा चाकू !

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox