होम / खंडवा में वाहनों की ओवर स्पीड ले रही है लोगों की जान!

खंडवा में वाहनों की ओवर स्पीड ले रही है लोगों की जान!

• LAST UPDATED : May 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Khandwa News, खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लोग वाहन दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। प्रदेश में हर साल दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। कहीं खराब सड़क के कारण हादसा होता है। तो कहीं वाहनों की ओवर स्पीड जान ले लेती है। ओवरलोड और तेज गति से दौड़ते वाहन ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्राली और दो पहिया वाहन दुर्घटना की वजह बन चुके है।

दिकक्त यह है कि पुलिस प्रशासन ने तो अपना काम कर दिया लेकिन संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों ने इन क्षेत्रों में तय मापदंडों के अनुसार साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और संकेतक में लापरवाही बरती है। इन सभी खराब व्यव्स्थाओं के चलते प्रदेस में दुर्घटना बड़ती जा रही है।  

सड़क निर्माण में है खामिया

इसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ता है। जिले में बीते वर्ष 2022 में सबसे अधिक 808 दुर्घटनाएं हुई है। जिनमें 209 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 में सबसे अधिक 222 लोगों की मौत हुई है। इस वर्ष में चार माह में 353 दुर्घटनाओं में 22 लोगों जान गंवा चुके हैं। सख्ती से नियमों का पालन करना और सड़क निर्माण की खामियों को दूर करना जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़े: MP में ATS की बड़ी कार्रवाई, राजधानी से किया एक औक संदिग्ध गिरफ्तार!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox