होम / कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दीवाली पर मिल सकता है DA Hike का तोहफा

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दीवाली पर मिल सकता है DA Hike का तोहफा

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), 7th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में इजाफे से देश के लगभग 1 करोड़  केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका प्राप्त होगा। इस महंगाई भत्ते में 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

बता दें कि इस बार की दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को एक खुशखबरी मिल सकती है। दीवाली के पर्व पर उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। और पहले दशहरे तक इसके ऐलान की उम्मीद भी जताई जा रही थी, लेकिन जो अपडेट मिल रहे हैं, उनके अनुसार सरकार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। इस बार डीए को 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है।

4 % का बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

केन्द्र सरकार ने अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 % का इजाफा करती है, तो वर्तमान में 42 % से बढ़कर 46 % पर पहुंच जाएगा। ये भी बता दें कि DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई बयान नही आया है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए तो कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस बार सरकार दिवाली पर दूसरे DA Hike को लेकर ऐलान कर सकती है।

Also Read:Sartaj Singh Passed Away: नहीं रहे सरताज सिंह, 83 की उम्र…

MP Election 2023: कई अफसरों पर चुनाव आयोग की गाज, जानें…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox