India News MP (इंडिया न्यूज़), House Collapsed In MP: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भारी बारिश की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। गाडरवारा तहसील के रामपुरा गांव में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 5 साल की कुमकुम नामदेव और 25 साल के बबलू नामदेव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है की कुमकुम की मौत छत की लकड़ी की संरचना गिरने से हुई है।
गाडरवारा की SDM कलावती ब्यारे ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से मकान का ढांचा कमजोर हो गया था। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में अपने कोष से पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये दिए हैं।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि राजस्व पुस्तक संहिता के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही, मलबे में दबे सामान को निकालने का काम जारी है और नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह घटना मानसून के दौरान कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए खतरे को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…