MP Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री ने पेश किया 3 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, जानें किसे क्या मिला?

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Budget 2024 Live Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का बजट पेश किया जाएगा, जिसे उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में प्रस्तुत करेंगे। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट होगा, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और खर्चों का ब्यौरा होगा।

यह बजट मध्य प्रदेश के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। राज्य के नागरिक इस बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि सरकार उनके लिए क्या-क्या तोहफे लेकर आई है।

01:19 PM 

आसान होगी हवाई यात्रा 
– इस बजट में रामपथ और कृष्ण पथ का विकास होगा।
– संस्कृति विभाग के लिए 1081 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है, जो पिछले साल के खर्च से ढाई गुना ज्यादा है।
– प्रदेश में 11 करोड़ पर्यटक आए, जो एक रिकॉर्ड है।
– प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पीएम श्री हेली और वायु पर्यटन सेवा शुरू की गई है।


12:50 PM 

हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है

• शिक्षा के लिए 22,600 करोड़ रुपये
• स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 21,144 करोड़ रुपये
• खेल को बढ़ावा देने के लिए 586 करोड़ रुपये
• तीर्थ यात्रा कराने के लिए 50 करोड़ रुपये
• जंगल और पर्यावरण की रक्षा के लिए 4,725 करोड़ रुपये
• दूध उत्पादकों की मदद के लिए 150 करोड़ रुपये
• गौशालाओं के लिए 250 करोड़ रुपये
• संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 1,081 करोड़ रुपये
• उद्योगों को मदद के लिए 4,000 करोड़ से ज्यादा रुपये

इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन के लिए 500 करोड़ और सिंचाई योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

एक खास बात यह है कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यह प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत होगा।


12:45 PM 

 मध्य प्रदेश का नया बजट राज्य की विकास संभावनाओं पर केंद्रित है
• 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं
• अगले 5 साल में कई बड़े सड़क निर्माण प्रोजेक्ट शुरू होंगे:
– 299 किमी का अटल प्रगति पथ
– 900 किमी का नर्मदा प्रगति पथ
– 676 किमी का विंध्य एक्सप्रेस-वे
– 450 किमी का मालवा विकास पथ
– 330 किमी का बुंदेलखंड विकास पथ
– 746 किमी का मध्य भारत विकास पथ
• इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा


12:19 PM 

मध्य प्रदेश सरकार ने नए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • तीर्थ यात्रा कराने के लिए 50 करोड़ रुपये रखे गए हैं
  • जंगलों और पर्यावरण की देखभाल के लिए 4,725 करोड़ रुपये दिए जाएंगे
  • खेल और युवाओं के लिए 586 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
  • मुख्यमंत्री राइज स्कूलों के लिए 659 करोड़ रुपये दिए जाएंगे
  • गायों की देखभाल के लिए अलग से 250 करोड़ रुपये रखे गए हैं
  • राज्य में तीन नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे

12:17 PM 

मध्य प्रदेश का इस साल का बजट पिछले साल से 16% ज्यादा है।

• गृह विभाग को 11,292 करोड़ रुपये दिए जाएंगे
• पुलिस के घरों के लिए 367 करोड़ रुपये रखे गए हैं
• पुलिस में 7,500 नई नौकरियां निकलेंगी
• पांच जिलों में नए आयुर्वेद अस्पताल खुलेंगे
• राज्य में 22 नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे, इन कॉलेजों में 5,000 से ज्यादा नई सीटें बढ़ेंगी


12:05 PM 

MP बजट 2024

• हमारी सरकार ने एक नई सोच के साथ आम लोगों से बजट के लिए विचार मांगे।
• जनता से मिले 3000 से ज्यादा सुझावों में से कई अच्छे विचारों पर ध्यान दिया गया।
• नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर मध्य प्रदेश की जनता को बधाई।
• मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व से राज्य को नई ऊर्जा मिल रही है।
• भारत अब दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
• इस बार का बजट पिछले साल से 16% ज्यादा है।
• राज्य में लोगों की आमदनी बढ़ रही है।
• 2003-04 में जहां प्रति व्यक्ति आय 13 हजार रुपये थी, वह अब 11 गुना बढ़ गई है।
• गरीबी कम करने के लिए काम किया जा रहा है।
• पूरे राज्य में नई सड़कें बनाई जा रही हैं।
• मध्य प्रदेश को नई दिशा मिल रही है।
• रेलवे क्रॉसिंग की समस्या दूर करने के लिए 116 नए पुल बनाए गए।
• रेल से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
• अगले पांच साल में कई नए हाईवे बनेंगे – 900 किमी का नर्मदा पथ, 550 किमी का विंध्य एक्सप्रेसवे, और अटल प्रगति पथ।
• गांवों में 1000 नई सड़कें बनाने की योजना है।


11:50 PM 

1. मध्य प्रदेश में लोगों की कमाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार से राज्य को 3800 करोड़ रुपए और मिले हैं।

2. सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पैसा जल्दी मिलेगा। उनकी पीएफ की राशि ऑनलाइन दी जाएगी।

3. लोगों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए सरकार 50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जंगलों और पर्यावरण की देखभाल के लिए 4725 करोड़ रुपए रखे गए हैं।


11:45 AM 

MP बजट 2024 के मुख्य बिन्दू

• मध्य प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगेगा
• हर घर में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है
• पशुपालकों के लिए 520 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है
• दूध उत्पादों के लिए नई योजना शुरू होगी, इसके लिए 150 करोड़ रुपये रखे गए हैं
• स्वास्थ्य क्षेत्र में 46,000 से ज्यादा नई नौकरियां निकलेंगी
• सरकार के प्रयासों से 14 मेडिकल कॉलेज चालू हो गए हैं


11:30 AM 

जनता के सुझाव

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि इस बार का बजट बनाने में आम लोगों की भी मदद ली गई। लोगों से पूछा गया था कि वे बजट में क्या चाहते हैं। इस पर जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीन हजार से ज्यादा सुझाव दिए।

देवड़ा ने कहा कि सरकार ने इन सुझावों को गंभीरता से लिया। ज्यादातर सुझावों पर ध्यान दिया गया और उन्हें बजट में शामिल करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि बजट बनाते समय इन सुझावों का खास ख्याल रखा गया है।


11:00 AM 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने परंपरागत सूटकेस का प्रदर्शन किया
बजट पेश करने से पहले देवड़ा ने परंपरागत सूटकेस का प्रदर्शन किया, जो इस महत्वपूर्ण घटना की शुरुआत का संकेत था। इस बजट में सरकार की प्रमुख नीतियों और प्राथमिकताओं के साथ-साथ कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा की उम्मीद है।

 

Veshali Dhanik

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago