होम / MP News: इस दिन रामलला के दर्शन करने CM के साथ पूरी कैबिनेट जाएगी अयोध्या

MP News: इस दिन रामलला के दर्शन करने CM के साथ पूरी कैबिनेट जाएगी अयोध्या

• LAST UPDATED : January 25, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लाखों भक्त उनके दर्शन करने के लिए जा रहे है। मंंदिर में भक्तों की लंब लाइन लगी है। देश विदेश से श्रदालु उनके दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे है। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन भी अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएगी। ।

4 मार्च को जाएंगे अयोध्या 

बता दें कि अयोध्या में  मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने चार मार्च को जाएंगे। अयोध्या में भारी भीड़ के चलते पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना आने की अपील की थी। अब भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए निर्धारित समय तय किया गया है।

22 जनवरी का दिन बेहद खास 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इसके अनुसार 4 मार्च को राम लला के दर्शन करने जाएंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रदालु की भारी भीड़ लगी है। सुबह से भक्तों की मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए लाइन लग रही है। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस दिन को पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया गया। मंदिरों को सजाने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी साज सजावट की गई। जगह-जगह भंडारे, प्रभात फेरी निकाली गई। घरों में दीप प्रज्जवलित किए गए।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox