होम / CM Mohan: CM मोहन से मिले दिग्विजय…मदद को लेकर बात हुई है

CM Mohan: CM मोहन से मिले दिग्विजय…मदद को लेकर बात हुई है

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), CM Mohan: मध्य प्रदेश में भाजपा ने भारी जीत के बाद पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को बनाया। अप्रत्याशित रुप से सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम मोहन को लगातार बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम के भोज निमंत्रण पर नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन पहुंचे।

एक्स पर किया शेयर  (Digvijaya Singh Meets MP CM Mohan Yadav)

बता दें कि इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा भी मौजूद रहे है। सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए विवेक तंखा ने सीएम मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा कि सत्ता पक्ष के दो पहलू होते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष। आगे लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के भोज निमंत्रण पर दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल और मैं (विवेक तंखा) मोहन यादव को बधाई देने गए।

जनता ने उन्हें दिया मौका

सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि “जनता ने उन्हें मौका दिया है, अब अपने वादे और गारंटी पूरी करें। आगे कहा कि “जब भी मोहन यादव सरकार की तरफ से सकारात्मक सहयोग मांगा जाएगा, दिया जाएगा। ” संसद की सुरक्षा और सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि “13 दिसंबर को संसद में जो घटना हुई, उसके बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में कोई वक्तव्य नहीं दिया है। इस पर हम लोगों को आपत्ति रही।”

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि “सदन में हमारी मांगों को ठुकरा दिया गया और मांग करने वाले सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया है। ये लोकतंत्रीय परंपराओं के खिलाफ है।” संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने और सांसद बृजभूषण पर लगे आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा की है। जिसको लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “जो मामले उन पर (बृजभूषण सिंह) पर दर्ज हुए हैं, उसको अंतिक कार्रवाई तक इंतजार करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें :

Tags:

BJP MP Brijbhushan Sharan Singh cm mohan yadav Congress Rajya Sabha MP Vivek Tankha Digvijay Singh met MP CM Mohan Yadav Digvijay Singh met MP CM Mohan Yadav in Delhi Parliament Security Breach Digvijay Singh met MP CM Mohan Yadav in New Delhi Digvijaya Singh mp assembly election result 2023 mp bjp mp cm mohan yadav mp congress MP House Delhi MP News MP News Today MPs suspended from Parliament New Delhi News Parliament Security Breach Sakshi Malik Sakshi Malik Retirement Wrestling Federation of India president एमपी कांग्रेस एमपी बीजेपी एमपी विधानसभा चुनाव परिणाम एमपी समाचार एमपी सीएम मोहन यादव कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने एमपी सीएम मोहन यादव से मुलाकात की दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में एमपी के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संसद सुरक्षा उल्लंघन सांसद संसद से निलंबित सीएम मोहन यादव
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox