होम / CM Mohan Yadav: MP सरकार का बड़ा ऐलान, ‘शहीद जवान की पत्नी और मां बाप को 50-50 मिलेगी मदद राशि’

CM Mohan Yadav: MP सरकार का बड़ा ऐलान, ‘शहीद जवान की पत्नी और मां बाप को 50-50 मिलेगी मदद राशि’

• LAST UPDATED : July 19, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद जवानों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। भोपाल में आयोजित पुलिस बैंड कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब शहीद होने पर दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का 50 प्रतिशत जवान की पत्नी को और 50 प्रतिशत उसके माता-पिता को दिया जाएगा।

पुलिस विभाग के लिए प्रावधान

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के लिए कई अन्य घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि इस साल के बजट में पुलिस विभाग के लिए 10,553 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पुलिस परिवारों के लिए 25,000 आवासों में से 12,000 पूरे हो चुके हैं। साथ ही, इस साल 7,500 नए जवानों की भर्ती की जाएगी।

हर जिले का अपना पुलिस बैंड

CM यादव ने यह भी घोषणा की कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए हर जिले का अपना पुलिस बैंड होगा। उन्होंने नवगठित पुलिस बैंड के ‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देशभक्ति और मनोरंजक गीतों की प्रस्तुति में संगीत के प्रति समर्पण दिखता है।

संगीत को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगीत को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस बैंड की यह पहल न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाएगी और समाज में पुलिस की छवि को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।

इन घोषणाओं से मध्य प्रदेश सरकार की पुलिस बल के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है, जो न केवल उनकी सेवा काल में बल्कि उनके परिवारों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox