होम / IAS Transfer: MP सरकार ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

IAS Transfer: MP सरकार ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), IAS Transfer: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें दो जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

इन जिलों के कलेक्टर बदले

मंदसौर और कटनी जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। दिलीप कुमार यादव को कटनी का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अदिति गर्ग को मंदसौर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अवि प्रसाद को उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

पिछली बार हुए ये फेरबदल

यह फेरबदल लोकसभा चुनाव के बाद किए गए प्रशासनिक बदलावों की कड़ी में एक और कदम है। पिछले फेरबदल में, राजेश कुमार राजोरा को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया था। साथ ही, उन्हें राजस्व मंडल का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

Also Read:IAS Transfer: मोहन यादव सरकार ने रातोंरात किया बड़ा बदलाव, 14 IAS अधिकारियों के बदले पद

दी गई ये जिम्मेदारियां

संजय कुमार शुक्ला, जो पहले से ही महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं, उनको मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। रश्मि अरुण शमी, जो स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव हैं, को आनंद विभाग का प्रमुख सचिव भी बनाया गया था।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox