होम / MP Amarwada By Poll: कल अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव, क्या बदलेगी MP की राजनीतिक तस्वीर

MP Amarwada By Poll: कल अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव, क्या बदलेगी MP की राजनीतिक तस्वीर

• LAST UPDATED : July 9, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP Amarwada By Poll: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। यह चुनाव न केवल नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए पहली बड़ी परीक्षा है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

9 उम्मीदवार मैदान में

इस सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के बीजेपी में शामिल होने के बाद हो रहा है। बीजेपी ने शाह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने धीरन शाह पर दांव लगाया है। कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी भी शामिल हैं।

क्या हुआ था बीते साल

2023 के विधानसभा चुनावों में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सभी आठ सीटें जीती थीं। अब यह चुनाव उनके प्रभाव की परीक्षा भी होगा। दूसरी ओर, बीजेपी इस सीट को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

इन्होने संभाला मोर्चा

चुनाव प्रचार में दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री यादव ने प्रचार किया, तो कांग्रेस के लिए कमलनाथ, जीतू पटवारी और नकुल नाथ ने मोर्चा संभाला।

प्रशासन ने 332 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। 11 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है।

13 जुलाई को आने वाले नतीजे न केवल अमरवाड़ा की राजनीति, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox