होम / MP Cabinet: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, CM ने मंत्रियों के साथ की चर्चा

MP Cabinet: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, CM ने मंत्रियों के साथ की चर्चा

• LAST UPDATED : December 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Cabinet: मध्य प्रदेश में बीते दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री की शपथ के 12 दिन बाद सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कल 28 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें कई मंत्री पहली बार विधायक बनाए गए थे। साथ ही भाजपा आलाकमान ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा

बता दें कि एमपी में बीते दिन सीएम की शपथ के 12 दिन बाद सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कल 28 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें कई मंत्री पहली बार विधायक बनाए गए थे। साथ ही भाजपा आलाकमान ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है। साथ ही एमपी के बड़े नेता गोपाल भार्गव को कैबिनेट में जगह न मिलने पर दर्द छलका है।

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट की पहली बैठक आज मंत्रालय में हुई। इस बैठक में CM ने मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की है। अगर सूत्रों की माने तो इस बैठक विभागों के बंटवारों को लेकर चर्चा की गई है। साथ ही आने वाले दिनों के लिए रोड मेप तैयार किया गया है। इस बैठक में आने वाले दिनों में विभागों के बंटवारे को लेकर चर्ची की गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनिति बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox