होम / MP Loksabha ELections: 40 साल बाद मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही पार्टी !

MP Loksabha ELections: 40 साल बाद मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही पार्टी !

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), MP Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इतिहास रच दिया। पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की, जो 1984 के बाद पहली बार हुआ है। उस साल कांग्रेस ने अविभाजित मध्य प्रदेश की 40 सीटों पर कब्जा जमाया था।

ऐतिहासिक जीत

आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी को मध्य प्रदेश में 59.27% वोट मिले, जबकि कांग्रेस केवल 32.44% वोटों पर संतुष्ट रहनी पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8.21 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से 5.40 लाख वोटों से विजयी रहे।

नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट हारे (MP Loksabha Elections)

कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा, जब उसके दिग्गज नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट से 1.13 लाख वोटों से हार गए। 2019 में कांग्रेस को सिर्फ यही एक सीट मिली थी। पार्टी के अन्य प्रमुख चेहरों में शामिल दिग्विजय सिंह राजगढ़ से 1.45 लाख वोटों से और कांतिलाल भूरिया रतलाम से 2.07 लाख वोटों से पराजित हुए।

शंकर लालवानी ने बनाया रिकॉर्ड

इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11.7 लाख वोटों से जीत दर्ज की, जो एक रिकॉर्ड है। साथ ही, यहां नोटा का विकल्प चुनने वालों की संख्या 2.18 लाख थी, जो देशभर में सर्वाधिक है।
विजय के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई सरकार मध्य प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माना कि पार्टी को इस हार का विश्लेषण करना होगा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox