होम / Ram Mandir: रामलला की दूसरी प्रतिमा की तस्वीर आई सामने, जानें कहां होगी स्थापित

Ram Mandir: रामलला की दूसरी प्रतिमा की तस्वीर आई सामने, जानें कहां होगी स्थापित

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला की मूर्ति राम मंदिर में स्थापित किया जा चुका है। इस दौरान पूरे देश में उत्सव का माहौल था। वहीं, समारोह के दूसरे दिन रामलला के एक अन्य मूर्ति की तस्वीर सामने आई है। जो सफेद पत्थर से बनी है।

इस प्रतिमा का निर्माण सत्य नारायण पांडे ने किया है। जिसे प्रथम तल पर स्थापित किया जा सकता है, बता दें कि उत्तर भारत में ज्यादातर मूर्तियां सफेद संगमरमर या अष्टधातु से बनी होती हैं, लेकिन दक्षिण भारत में मूर्तियां काले रंग की होती हैं।

रामलला की तीन मूर्तियां बनाई गई

राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित करने के लिए रामलला की तीन मूर्तियां बनाई गईं थीं। शास्त्रों में वर्णन है निलांबुजम श्यामम कोमलांगम… इसलिए गर्भगृह में श्री राम की गहरे रंग की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला से निर्मित किया गया है।

सामने आई दूसरी मूर्ति की तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह श्वेत वर्ण की है। इसमें भगवान राम के चरणों में हनुमान जी भी बैठे हैं, जबकि चारों ओर भगवान विष्णु के अवतार बनाए गए हैं। इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों की आकृतियाँ हैं – 1- मत्स्य, 2- कूर्म, 3- वराह, 4- नरसिम्हा, 5- वामन, 6- परशुराम, 7- राम, 8- कृष्ण, 9- बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार भी बनाए गए हैं।

वहीं, तीसरी मूर्ति का इंतजार किया जा रहा है। इसे कर्नाटक के गणेश भट्ट ने बनाया है। हालांकि, तीसरी मूर्ति भी बनकर तैयार है, लेकिन उसकी तस्वीर अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसे भी राम मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox