होम / Athletics Championships 2023: तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में स्वर्ण किया अपने नाम

Athletics Championships 2023: तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में स्वर्ण किया अपने नाम

• LAST UPDATED : February 11, 2023

Asian Indoor Athletics Championships 2023: एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आउटडोर शॉट पुट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले तजिंदर ने इंडोर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही प्रतियोगिता में तूर ने 19.49 मीटर की दूरी के साथ इनडोर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक भी जीता।

तजिंदरपाल ने 2018 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता था। वह 2019 आउटडोर एशियाई चैंपियन हैं और 2018 में तेहरान में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में 19.18 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।

19.49 मीटर का थ्रो कर चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण जीता

शुक्रवार को, तूर ने अपने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन अपने तीसरे और पांचवें प्रयास में 19.49 मीटर का थ्रो कर चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण जीता। करणवीर सिंह 19 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट थे। वह 19.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 18.10 के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

प्रवीण चित्रवेल ने 16.98 मीटर की छलांग लगाकर जीता रजत पदक

भारत के राष्ट्रीय ट्रिपल-जंप चैंपियन प्रवीण चित्रवेल ने 16.98 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जो एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड है। चीन के ओलंपियन फैंग याओकिंग ने 17.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और दक्षिण कोरिया की यू ग्यूमिन ने 16.73 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। भारत के अरुण एबी ने 15 प्रतियोगियों में 14.12 मीटर की छलांग लगाकर 12वां स्थान हासिल किया।

स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की पेंटाथलॉन स्पर्धा में जीता रजत पदक

एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की पेंटाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता और कुल 4,119 अंक हासिल कर एक और नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.64 सेकंड में शीर्ष स्थान हासिल किया, ऊंची कूद में 1.75 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद में 5.91 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गोला फेंक में 12.13 मीटर की छलांग के साथ पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। नौ खिलाड़ियों वाले मैदान में 2:27.57 के समय के साथ 800 मीटर स्प्रिंट पूरी की। भारत की सौम्या मुरुगन 3654 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox