होम / Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया

Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया

• LAST UPDATED : January 19, 2023

हॉकी विश्व कप 2023 भारत के ओड़ीसा में हो रहा है। जहां मेजबान टीम गुरुवार (19 जनवरी) को अपना तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ खेली। उसने पूल डी में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रहा। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्रॉस ओवर मैच खेलेगा।

टीम इंडिया ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इस दौरान उसने दो मैच में जीत दर्ज की है। जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारत का अगला मुकाबला 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा।

जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया

भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7:00 बजे से खेलेगी।

भारत के लिए इन खिलाडि़यों ने किया गोल

भारतीय टीम के लिए मैच में शमशेर सिंह ने पहला गोल 21वें मिनट में किया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। शमशेर के बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किए। आकाशदीप ने दोनों फील्ड गोल किए। उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इस विश्व कप में उनका पहला गोल है। आकाशदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox