IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल ने बनाए नाबाद 126 रन

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए।

गिल ने हर फॉर्मेट में बनाए शतक

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं।

ईशान किशन एक बार फिर हुए फेल

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन किशन एक बार फिर फेल हो गए। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किशन को माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago