खेल: (Bhojpuri commentary is happening in IPL for the first time) आईपीएल 2023 का बिगुल बज चुका है। कोविड के बाद पहली बार आईपीएल इंडिया में हो रहा जिसकी वजह से फैंस काफी खुस हैं। आईपीएल 2023 में कई नई चीजों को जोड़ा गया है जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर जैसे नियम शामिल हैं। वहीं, एक और चीज है जिसकी चर्चा खुब हो रही है वह है भोजपुरी कमेंट्री , भेजपुरी भाषा में हो रही कमेंट्री लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। पहले मुकाबले में भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद रवि किशन ने भी इस भाषा में कमेंट्री की। मैच के दौरान उनकी भोजपुरी भाषा की कमेंट्री सुनकर लोगों को खूब मजा आया। भोजपुरी में कमेंट्री करने के बाद रवि किशन ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं जियो को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने भोजपुरी भाषा में कमेंट्री को शुरू करने का फैसला किया।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी झंड बा, और पहली बार हुए #iplbhojpuri का घमांड बा !!!! आप सभी ने मुझे इतना प्यार और भोजपुरी भाषा को इतना समान दिया उसके लिए मैं आप सभी का बहुत बहुत अभारी हूं।”बता दे इस साल जियो सिनेमा पर क्रिकेट फैंस लगभग 12 भाषाओं में कमेंट्री का आनंद उठा रहे हैं। ये 12 भाषाएं इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और भोजपुरी हैं।
सोशल मीडिया पर आया मिमस का बहार
सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री को लेकर खुब मिमस वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्री के कलिपस भी शेयर कर रहें है। सोशल मिडिया पर एक यूजर ने मिम शेयर किया मीम में भोजपुरी कमेंट्री की दो लाइनें लिखी हैं- सट्ट से अंदर घुस गइल। बाप रे किल्ला उखड़ गइल. ऐसे ही बहोत सारे मीमस सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।
भोजपुरी कमेंट्री को खुब पसंद कर रहें है लोग
भोजपुरी कमेंट्री पर मीमस तो बन ही रहा है पर लोग इसे खुब पसंद भी कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर काभी साकारातमक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैसे कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने भोजपुरी कमेंट्री कि तारीफ करते हुए लिखा”आईपीएल की सबसे अच्छी चीज़ों में से एक है- भोजपुरी कमेंट्री” । वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा ”आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई के हारने से उदास था और फिर मैंने भोजपुरी कमेंट्री में स्विच किया। एकदम शुद्ध आनंद है।’
IPL 2023- भोजपुरी कमेंटेटर्स की लिस्ट
2.शिवम सिंह
3.सत्य प्रकाश
4.गुलाम हुसैन
5.सौरभ वर्मा
6.कुणाल आदित्य सिंह
7.विशाल आदित्य सिंह
8.स्नेह उपाध्याय डिम्पल सिंह
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…