होम / IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया, वुड ने झटके पांच विकेट

IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया, वुड ने झटके पांच विकेट

• LAST UPDATED : April 2, 2023

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। लखनऊ की दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है। अब तक उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लखनऊ ने पिछले सीजन में दिल्ली को लगातार दो मैचों में हराया था।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ ओवर में 143 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। वॉर्नर को दूसरे छोर से किसी का साथ लंबे समय तक नहीं मिला । रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।

काइल मेयर्स ने लखनऊ के लिए की शानदार शुरुआत
काइल मेयर्स ने लखनऊ के लिए शानदार शुरुआत की। उन्होंने 38 गेंद में 73 रन जड़ दिए। इसमें सात छक्के और दो चौके शामिल थे। जब वह आउट हुए तब लखनऊ का स्कोर 100 रन था।

यहीं से बड़े स्कोर की नींव रखी जा चुकी थी। इसके बाद निकोलस पूरन ने तेजी से रन बनाए और 21 गेंद पर 36 रन जड़ दिए। अब तक लखनऊ की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच गई थी। 

वुड ने झटके पांच विकेट

194 रन का पीछा करते हुए दिल्ली को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन मार्क वुड ने पारी के पांचवें ओवर में पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया। यहीं से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई।

हालांकि, वुड इसके बाद भी नहीं रुके। उन्होंने खतरनाक बाउंसर पर सरफराज खान, अक्षर पटेल और चेतन साकरिया को भी आउट किया। वुड ने अपने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए और अकेले ही दिल्ली की कमर तोड़ दी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

दोनों टीमों के सब्सीट्यूट खिलाड़ी (इनमें से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा)

दिल्ली कैपिटल्स: 
अमन हकीम खान, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, ललित यादव, अभिषेक पोरेल।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, डैनियल सैम्स, अमित मिश्रा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox