होम / Paris Olympics Hockey : मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान, “ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ का इनाम”

Paris Olympics Hockey : मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान, “ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ का इनाम”

• LAST UPDATED : August 9, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Paris Olympics Hockey: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रौन्ज़ मैडल विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी विवेक, भारतीय टीम के मिडफील्डर हैं और यह उनका दूसरा ओलंपिक मैडल है।

पिछली बार भी जीते थे

CM यादव ने कहा, “52 साल बाद लगातार ब्रॉन्ज मैडल जीतना गौरव की बात है। विवेक सागर की उपलब्धि से मध्य प्रदेश की खुशी दोगुनी हो गई है।” उन्होंने बताया कि पिछले ओलंपिक में भी विवेक को 1 करोड़ रुपये, एक घर और DSP पद दिया गया था।

पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को हराया

पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल जीता। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल और गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार बचाव ने टीम को जीत दिलाई । मैच के दौरान स्टेडियम में “इंडिया जीतेगा” के नारे गूंजते रहे।

अंतिम क्षणों में स्पेन को मिले पेनल्टी कॉर्नर को श्रीजेश ने बचाकर भारत का ब्रॉन्ज मैडल पक्का किया। यह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद भारत का पहला लगातार ओलंपिक पदक है।

वीडियो कॉल पर विवेक सागर को बधाई

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल पर विवेक सागर को बधाई दी और पूरी भारतीय हॉकी टीम को सराहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के लिए गर्व की बात है और मध्य प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox