होम / रोहित शर्मा ने बनाया टी-20 मैच में रिकॉर्ड, बने रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने बनाया टी-20 मैच में रिकॉर्ड, बने रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज़, Rohit Sharma News: कप्तान रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनाकर उन्होंने दुनिया के बड़े बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में 50 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में लगातार 13वीं जीत हासिल की। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कैप्टन है। कोई भी भारतीय कप्तान ये कारनामा नहीं कर पाया है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी उनसे पीछे हैं।

टी-20 के 29 मैचों में से 25 में की जीत हासिल

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले अफगानिस्तान पूर्व कप्तान असगर अफगान और रोहित शर्मा दोनों के नाम 12-12 जीत दर्ज थीं। हालांकि अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। वहीं रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 टी-20 मैचों में से 25 में जीत हासिल की है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतते ही बनाया रिकॉर्ड

स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या के दोहरे प्रदर्शन 51 रन और 4 विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। भारत के 198 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 148 रनों पर ढेर हो गई। हार्दिक ने अपने करियर का पहला टी-20 अर्धशतक जमाया। फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 4 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या 62वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे। लेकिन अभी तक कोई पचासा नहीं लगा पाए थे। वह पिछली आयरलैंड सीरीज में 24 और नाबाद 13 रन बना पाए थे। इस बार उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। हार्दिक ने 33 बॉल पर 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस जार्डन (23/2) सबसे किफायती बॉलर रहे।

Read more: एमपी पंचायत चुनाव 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू

Read more: हरियाली तीज 2022 : हरियाली तीज में सिंधारा का क्या है महत्व 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox