India News ( इंडिया न्यूज ), Sania Mirza And Shoaib Malik: हाल ही के कुछ दिनों से भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरे सामने आ रही थी। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी सना जावेद के साथ रचाई है। जिसका फोटो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच आइए हम जानते हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।
जानकारी के मुताबिक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी। जिसमें सानिया ने शोएब को बिल्कूल भी भाव नही दिया था। बता दें कि इस बात का खुसाला खुद शोएब मलिक ने किया था। वहीं सानिया मिर्जा ने इस बात पर कहा था कि उनकी नजरों में क्रिकेटर्स का स्वभाव अच्छा नही था। इसलिए उन्होंने खुद को शोएब से दूर रखना ठीक समझा।
इस दौरान दोनों की दूसरी मुलाकात में काफी वक्त लग गया। 2009 में सानिया और शोएब एक बार फिर आमने सामने आए। इस बार दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत करने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। इस तरह दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि उन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के बाद सानिया मिर्जा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फिर कुछ वक्त बाद दोनों माता पिता बने, जिसमें 30 अक्टूबर को कपल ने बेटे इजहान को जन्म दिया।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…