स्पोर्ट्स

SRH vs RCB: इतिहास रच कर विराट ने दिलाई आरसीबी को जीत

India News (इंडिया न्यूज) RCB vs SRH: आइपीएल के 16वें सीजन के 65वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

  • क्रिस गेल के बराबर पहुंचे कोहली
  • 172 रनों की तूफानी साझेदारी

विराट कोहली का छठा शतक

दूसरी पारी खेलते हुए विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 12 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली है। विराट कोहली ने इसी के साथ अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया है। साथ ही साथ विराट कोहली अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। डु प्लेसिस ने भी विराट का साथ पूरी तरीके से दिया है। डु प्लेसिस ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 71 रन बनाए हैं। दोनों ने मिलकर 17.5 ओवरों में 172 रनों की तूफानी साझेदारी की है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी।
सब्सीट्यूट्सः मयंक मारकंडे, टी नटराजन, विवरांत शर्मा, सनवीर सिंह, अकील हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।
सब्सीट्यूट्सः दिनेश कार्तिक, विजयकुमार वैशाक, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, केदार जाधव।

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago