स्पोर्ट्स

WTC final: 7जून से होगा भारत और ऑलिस्ट्रया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, रवि शास्त्री ने अपनी संभावित-11 की जारी

India News (इंडिया न्यूज़), WTC final: अगले महीने सात जून से भारत और ऑलिस्ट्रया के बीच इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। बता दें यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर होना है। भारतीय खिलाड़ियों का पहली बैच ऑस्ट्रलिया के लिए रवाना हो चुकी है। जिसमें विराट कोहली,मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।

भारतीय पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चयनित भारत के संभावित 11 खिलाड़ियों की नाम की घोषणा की है। उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे को भी अपनी संभावित 11 में शामिल किया है।

बता दें रविचंद्रन शास्त्री जो साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के हेड कोच रह चुकें हैं। 2021 का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जिसमें भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

  • अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल
  • इंग्लैंड में होना है मैच

अय्यर के जगह रहाणे को मिला मौका

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2023 में रहाणे की फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया है। रहाणे को श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम का हिस्सा बनाया गया था।  वहीं, शास्त्री का यह भी मानना है की तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी भारतीय टीम को जरूर खलेगी।

रहाणे को लेकर शास्त्री की बातें

रवि शास्त्री ने कहा कि जिस तरह रहाणे गेंद को टाइम कर रहे हैं वह शानदार है। वह टी20 क्रिकेट को एक अलग नजरिए से देख रहे हैं। उनका ध्यान ज्यादा रन बनाने पर नहीं बल्कि मैदान पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने पर है। रहाणे शानदार स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं जो की भारतीय टीम के लिए अच्छा है।

शास्त्री ने कहा की रहाणे ने बताया है की जब आप घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते है तो उससे आप भारतीय टीम में वापसी भी कर सकते हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह कमाई है। पिछली बार इंग्लैंड में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था क्योंकि आपके(भारत) पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज थे। हालांकि, शास्त्री को उम्मीद है कि इस बार टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अच्छा प्रदर्शन जरूर करेगी।

रवि शास्त्री की संभावित प्लेइंग-11

WTC फाइनल के लिए रवि शास्त्री की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भारत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवीचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago