होम / Accident In MP: भैरव घाटी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Accident In MP: भैरव घाटी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : May 11, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़), Accident In MP: सलकनपुर धाम से लौटते समय मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। जबकि 6 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना भैरव घाटी में हुई, जहां एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

माता के दर्शन करने गए थे

12 लोग भोपाल से नर्मदापुरम आए थे, जहां उन्होंने एक 5 महीने के बच्चे का मुंडन संस्कार किया। इसके बाद वे सलकनपुर के माता मंदिर में दर्शन करने गए। दर्शन के बाद जब यह समूह वापस लौट रहा था, तभी यह भयानक हादसा हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती

घटनास्थल पर पहुंची रेहटी पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 9 घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया। वहां 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

6 लोगों की मौत (Accident In MP)

इस दुखद घटना में कुल 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा झटका है। ऐसे हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अधिकारियों को भी सड़क नेटवर्क को सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox