होम / Budget Session: MP बजट में क्या रहा खास, जानें कब होगा अनुपूरक बजट पेश

Budget Session: MP बजट में क्या रहा खास, जानें कब होगा अनुपूरक बजट पेश

• LAST UPDATED : February 7, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र आज से शुरू है। ये मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इस सत्र में सरकार बजट पेश नही करने वाली है। 12 फरवरी को साल 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

12 फरवरी को वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही 2024-25 के लिए सरकार लेखानुदान पेश करेगी। यह लेखानुदान अप्रैल से जुलाई 2024 का होगा।

02:40 PM, 7 Jan 2024

देश को सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लिए गठित मिशन की लॉन्चिंग प्रधानमंत्री श्री

जी ने प्रदेश के शहडोल जिले से की है। वर्ष 2047 के बाद कोई भी बच्चा सिकल सेल रोग के साथ जन्म नहीं ले, मेरी सरकार इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

02:15 PM, 7 Jan 2024

देश को सिकल सेल रोग मुक्त बनाने के लिए गठित मिशन की लॉन्चिंग प्रधानमंत्री श्री

जी ने प्रदेश के शहडोल जिले से की है। वर्ष 2047 के बाद कोई भी बच्चा सिकल सेल रोग के साथ जन्म नहीं ले, मेरी सरकार इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

12:55 PM, 7 Jan 2024

अंतरिम बजट के दौरान आयुष्मान भारत योजना में आशा बहनों को शामिल कर उन्हें 5 लाख के मुफ़्त इलाज की गारंटी देने का निर्णय अभिनंदनीय है।

12:24 PM, 7 Jan 2024

तीर्थ स्थलों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को भक्ति में माहौल में सराबोर और कर दिया है। चित्रकूट और ओरछा में राम वन गमन पथ के लिए सरकार ने प्रतिबद्ध होकर काम शुरू कर दिया है। तीर्थ स्थलों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जाएगी।


12:15 PM, 7 Jan 2024

राज्यपाल ने सरकार की कामयाबियों को गिनाते हुए कहा कि भारत संकल्प यात्रा में 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिला है। 724 किलोमीटर लंबी 10000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


12:11 PM, 7 Jan 2024

जूलाई में पूरा बजट पेश 

लोकसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश सरकार अंतरिम बजट लाई है। जब जुलाई में मानसून सत्र चलेगा, उस दौरान पूरा बजट पेश किया जाएग। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।


11:55 PM, 7 Jan 2024

धारा 144 लागू

विधानसभा में बजट सत्र के चलते विधानसभा और इसके पास धारा 144 लागू हो गई है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद विधानसभा के आसपास न कही भीड़ इकट्‌ठा होगी और न ही कोई सभा, रैली या धरना प्रदर्शन होगा। सत्र के चलते 5 किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध का असर रहेगा। ये आदेश शवयात्रा या बारात पर लागू नही होगा।


11:50 PM, 7 Jan 2024

आज बजट सत्र का पहला दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। ये सत्र 19 फरवरी तक चलेगा। 16 वीं विधानसभा के दूसरे सत्र में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान लाए जाने की संभावना है। इस बार 1,340 प्रश्न ऑनलाइन किए गए हैं।


सरकार बजट पेश नही करेगी 

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में सरकार बजट पेश नही करने वाली है। 12 फरवरी को साल 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही 2024-25 के लिए सरकार लेखानुदान पेश करेगी। यह लेखानुदान अप्रैल से जुलाई 2024 का होगा।

आज मध्य प्रदेश की 16 वीं विधानसभा का बजट सत्र 13 दिनों तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 9 बैठकें होंगी। इस सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए 2302 सवालों के जवाब दिए जाएंगे। जिसमें कई तारांकित और अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सत्र के दौरान चार स्थगन प्रस्ताव और 259 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आएंगे। साथ ही 12 अशासकीय संकल्प भी लाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox