होम / Datiya: देर रात टोल प्लाजा पर हमला, कुएं में कूदे 2 कर्मचारी

Datiya: देर रात टोल प्लाजा पर हमला, कुएं में कूदे 2 कर्मचारी

• LAST UPDATED : April 4, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Datiya: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। प्रदेश में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टोल प्लाजा पर बदमाशों की फायरिंग से बचने के लिए कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बदमाशों की फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कुएं में गिरने से 2 की मौत 

दतिया में बेखौफ बदमाशों ने टोल प्लाजा पर जमकर कहर बरपाया। यहां 15 मिनट तक लगातार फायरिंग होती रही।  फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच गोलीबारी से खुद को बचाने की कोशिश में दो लोगों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

12 बदमाश पहुंचे टोल पर   

एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर चिरूला थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर हुई। उनके मुताबिक बदमाश करीब 15 मिनट तक फायरिंग करते रहे। थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि छह मोटरसाइकिलों पर सवार 12 बदमाश टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

20 से 30 राउंड फायरिंग

अचानक हुई फायरिंग से टोल प्लाजा कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उनमें से कुछ पास के खेतों की ओर भाग गए और उनमें से दो वहां कुएं में गिर गए। बुधवार सुबह दोनों मृतकों के शव कुएं से निकाले गए। थाना प्रभारी भार्गव ने बताया कि बदमाश करीब 15 मिनट तक फायरिंग करते रहे और 20 से 30 राउंड फायरिंग की। साथ ही उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

आगे उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox