होम / Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, शिवराज सिंह ने बजाई तालियां

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, शिवराज सिंह ने बजाई तालियां

• LAST UPDATED : June 27, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Droupadi Murmu: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसानों के लिए सरकार की योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे किसानों के लिए भंडारण सुविधाएं बढ़ा रही है और अब तक 20,000 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है।

शिवराज सिंह चौहान ने जताई ख़ुशी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर खुशी जताते हुए तालियां बजाईं। राष्ट्रपति ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही किसान सम्मान निधि पर हस्ताक्षर किए थे। नई सरकार ने कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी बढ़ोतरी की है।

किसानों के लिए काम

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार किसानों की स्थिति सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसानों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। हम उनकी आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर तेजी से बढ़ रहे हैं।”

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox