होम / Former Justice joins BJP: MP हाई कोर्ट के फॉर्मर जस्टिस रोहित आर्य बीजेपी में हुए शामिल

Former Justice joins BJP: MP हाई कोर्ट के फॉर्मर जस्टिस रोहित आर्य बीजेपी में हुए शामिल

• LAST UPDATED : July 14, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Former Justice joins BJP: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस रोहित आर्य ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह 3 महीने पहले ही रिटायर हुए है। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रोहित आर्या का जीवन

1962 में जन्मे आर्य ने 1984 में वकालत शुरू की और 2003 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। उनके प्रमुख कार्यक्षेत्रों में नागरिक, वाणिज्यिक, प्रशासनिक, सेवा, श्रम और कर कानून शामिल थे। 2013 में उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 2015 में स्थायी न्यायाधीश बने। वे 27 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त हुए।

उनके जस्टिस करियर के कुछ विवादित फैसले

न्यायमूर्ति आर्य अपने कुछ विवादित फैसलों के लिए जाने जाते हैं। 2021 में, उन्होंने हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया। 2020 में, उन्होंने एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपी को जमानत देते हुए उसे शिकायतकर्ता को राखी बांधने का आदेश दिया था, जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी।

अपने फैसलों में, फॉर्मर जस्टिस आर्य ने अक्सर धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता पर जोर दिया है। उनका भाजपा में शामिल होना न्यायपालिका से राजनीति में प्रवेश का एक उल्लेखनीय उदाहरण है, जो निश्चित रूप से चर्चा का विषय बनेगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox