होम / Indore News: इंदौर में गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 3 लोगों की हुई मौत; 2 घायल

Indore News: इंदौर में गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 3 लोगों की हुई मौत; 2 घायल

• LAST UPDATED : September 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Indore News: गणपति विसर्जन के दौरान हर साल कई जगहें हादसे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही हादसा इंदौर में हुआ है। विसर्जन के दौरान कई लोगों की पानी में डूबने के वजह से मौत हो जाती है। इंदौर में गांधी नगर इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

डूबने से 3 की हुई मौत

बता दें कि इंदौर के गांधी नगर इलाके में गणपति विसर्जन विसर्जन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी शुक्रवार को दी। साथ ही पुलिस ने बताया कि दो लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

SDRF ने 2 लोगो को बचाया

गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि इंदौर के गांधी नगर इलाके में 5 लोग गणपति विसर्जन के लिए गए थे। गणपति विसर्जन के बाद वे खदान के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। उनमें से तीन व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य दो को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने बचा लिया।

साथ ही थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान अनीश, अमन और जयु के रूप में हुई है, जो इंदौर के मल्हारगंज इलाके के रहने वाले थे।

इस मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आगे की अपडेट की जानकारी देते रहेंगे। 

Also Read: Gwalior Fort: ग्वालियर का ये किला आज भी दर्शाता है राजपूतों की निशानी, देश दुनिया से पर्यटक आते सांस्कृतिक धरोहर को देखने

MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया 14 लाख का इनामी नक्सली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox