होम / Jabalpur: महज 20 रूपये में इलाज करने वाले इन डॅाक्टर की PM मोदी ने की तारीफ, कही ये बात

Jabalpur: महज 20 रूपये में इलाज करने वाले इन डॅाक्टर की PM मोदी ने की तारीफ, कही ये बात

• LAST UPDATED : April 8, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Jabalpur: जबलपुर में सिर्फ 20 रूपए में लोगों का इलाज करने वाले MBBS डॉक्टर मुनीश चंद्र डावर के पीएम मोदी भी फैन हो गए है। बीते दिन पीएम मोदी जापान यात्रा से लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर डॅाक्टर से मुलाकात की है ब्लकि सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर कर डाॅक्टर की सराहना भी की। हाल ही में डॉ. मनीषी चंद्र डावर को भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

PM मोदी ने की तारीफ 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जबलपुर के अनोखे MBBS डॉक्टर मनीष चंद्र डावर के लिए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जबलपुर में उतरने पर, मुझे हवाई अड्डे पर पद्मश्री से सम्मानित डॅाक्टर एम.सी. डावर से मिलने का अवसर मिला।  जबलपुर और आस-पास के इलाकों में कई लोग गरीब और वंचित वर्गों के इलाज के लिए उनकी कोशिशों की तारीफ करते है।

छोटा सा क्लिनिक खोला 

बता दें कि 2023 में डॉ. मुनीश चंद्र डावर को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। डॉ. डावर भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर थे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान डॉ. एमसी डावर बांग्लादेश में थे। वहां डॉ. डावर ने घायलों का इलाज किया। युद्ध समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने समय से पहले रिटायर्मेंट लिया। इसके बाद 1972 से उन्होंने जाबांज के मदन महल इलाके में एक छोटे से क्लिनिक में अपनी प्रैक्टिस शुरू की।

सेना में 9वीं रैंक 

बता दें कि डॉ. डावर का जन्म 1946 में पाकिस्तान में हुआ था। जब वो 20 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। अपने परिवार के सहयोग से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जालंधर से की। उसके बाद एमपी के जबलपुर से आठवीं की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने सेना भर्ती के लिए परीक्षा दी तो 533 में से केवल 23 कैंडिडेट सिलेक्ट किए गए। उनका नाम 9वें नंबर पर था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox