होम / Lok Sabha Election: शिवराज सिंह ने की PM मोदी की विवेकानंद से तुलना, कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Election: शिवराज सिंह ने की PM मोदी की विवेकानंद से तुलना, कही ये बड़ी बात

• LAST UPDATED : April 11, 2024
India News MP (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के विदिशा के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 100 साल पहले विवेकानन्द ने देश और दुनिया को एक नई दिशा दी थी। उनका नाम भी नरेंद्र था और 100 साल बाद आज हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को एक नई दिशा दी है। उनका नाम भी नरेंद्र है।

90 फीसदी मतदान का संकल्प दिलाया

उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मेहनत करने और अपने बूथ पर 90 फीसदी मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं वे आ सकते हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी में लाने को भी कहा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है। इसके उलट वह सीधे फैसले ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और लगातार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में भगवान शिव की प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लिखित तौर पर खारिज कर दिया था, जिसके चलते उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है।

करीब आधे घंटे से 45 मिनट तक चले अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विदिशा विधानसभा से बुधनी की जीत के रिकॉर्ड अंतर को तोड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कई छोटी बच्चियों और बच्चों ने शिवराज सिंह चौहान को अपना गुल्लक भेंट किया, ताकि वह इसका इस्तेमाल चुनाव में कर सकें।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox