होम / MP Cabinet: MP मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, CM मोहन और जेपी नड्डा कर रहे हैं मंथन

MP Cabinet: MP मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, CM मोहन और जेपी नड्डा कर रहे हैं मंथन

• LAST UPDATED : December 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Cabinet: मध्य प्रदेश के सीएम बनने के बाद मोहन यादव पहली बार दिल्ली पहुंचे। जहां उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी साथ में मौजूद रहे। जहां प्रदेश के नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के मायने एमपी में केबिनेट मंत्रियों के नाम तय किए जा रहे है। जिनकी जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

बता दें कि इस मीटिंग के बाद से एमपी के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है। सीएम और उप सीएम की शपथ के बाद भी अब तक कैबिनेट विस्तार और उनके सदस्यों के नामों का ऐलान नही किया गया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मंत्री मंडल विस्तार सबको हैरान कर सकता है।

प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन (MP Cabinet)

एमपी में सीएम और उप मुख्यमंत्रियों की शपथ के बाद सबकी नजर कैबिनेट विस्तार पर टिकी हुई हैं। जिसको लेकर पार्टी के साथ ही CM के सामने बड़ी चुनौती है। सारे मंत्रियों के नाम भोपाल से ही तय किए जाएंगे, लेकिन प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। अगर सूत्रों की मानें तो पार्टी अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखकर मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। साथ ही लगातार 3 बार से मंत्री बने आ रहे नेताओं का पत्ता कट भी सकता है।

मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण साधेंगे

अगर जानकारों की मानें तो एमपी के नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही पार्टी की महिला विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। भाजपा के दिग्गज नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है। सात ही सिंधिया समर्थकों को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व सीएम के कैबिनेट में शामिल विधायकों को भी दोबारा जगह दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox