होम / MP: ग्वालियर में कलेक्टर का एक्शन जारी, ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर की कार्रवाई 

MP: ग्वालियर में कलेक्टर का एक्शन जारी, ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर की कार्रवाई 

• LAST UPDATED : March 23, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP: जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों के समय से न पहुंचने की शिकायतें लगातार जिलाधिकारी रुचिका चौहान तक पहुंच रही थीं। इसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को अपर कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कार्यालय एवं तहसील कार्यालय ग्वालियर का औचक निरीक्षण किया गया।

कर्मचारियों को थमाया नोटिस 

चेकिंग के दौरान अपर समाहर्ता को 39 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। कुछ कर्मचारी निरीक्षण के दौरान ही आ रहे थे। इस पर अनुपस्थित पाए गए कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के 25 और तहसील कार्यालय के 14 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की चेतावनी दी गई है। समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले सरकारी सेवकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब 

बता दें कि ग्वालियर कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के 25 और तहसील कार्यालय के 14 कर्मचारी गायब थे। अपर कलेक्टर को 39 कर्मी मिले नदारद को नोटिस थमा दिया है। अपर कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय और तहसील कार्यालयों पर ड्यूटी से 39 कर्मचारी गायब मिले। कलेक्ट्रेट के 25 और तहसील के 14 गायब कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। और कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा है।

कलेक्टर ने दिए ये आदेश

जिला कलेक्टर रुचिका चौहान को कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे मौजूद, समय पर कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, इससे पक्षकार परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने कर्मचारियों से जवाब मांगा है। साथ ही साथ ही समय पर कार्यालय में आने के निर्देश दिए।

 

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox