होम / MP Election News: चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, BJP नेता बोले- जन आक्रोश यात्रा में न दिग्विजय पहुंचे और न कमलनाथ 

MP Election News: चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, BJP नेता बोले- जन आक्रोश यात्रा में न दिग्विजय पहुंचे और न कमलनाथ 

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election News: वीडी शर्मा ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सुरजेवाला जी आप यहां क्या कर लेंगे। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न दिग्विजय सिंह और न कमलनाथ पहुंचे। जहां पहुंचेंगे वहां जूतमपैजार होगी। आपने हरियाणा में क्या कर लिया। हरियाणा से कैसे आपको रवाना किया है यह हरियाणा के आपके पार्टी अध्यक्ष बता देंगे।

चुनाव जैसे नजदीक आ रहे है। वैसे पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के एमपी चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला पर निशाना साधा है। 

वीडी शर्मा ने की मीडियाकर्मियों के साथ

वीडी शर्मा ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सुरजेवाला जी, आप यहां क्या कर लेंगे। कांग्रेस की  यात्रा में न कमलनाथ पहुंच रहे हैं और न दिग्विजय सिंह पहुंचे। जहां पहुंचेंगे, वहां जूतमपैजार होगी। आपने हरियाणा में क्या कर लिया। हरियाणा से कैसे आपको रवाना किया है, यह हरियाणा के आपके पार्टी अध्यक्ष बता देंगे। एमपी की जनता इनका चरित्र अच्छे से जानती है। ऐसे सुरजेवाला बहुत आए और चले गए। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमानतें जब्त हो रही है। और कांग्रेस की दुकान अब बंद हो चुकी है।

बीजेपी के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक

भोपाल के पलाश होटल में बुधवार को भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। इस बैठक में देशभर से बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत, बीजेपी के मप्र चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, संगठन हितानंद शर्मा आदि शामिल है।

Also Read: India Smart Cities Conclave in Indore 2023: इंदौर बना भारत का सबसे स्मार्ट सिटी शहर, राष्ट्रपति ने कई शहरों को किया सम्मानित

Bharat Jodo Yatra in Indore: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए झारखंड कांग्रेस व JMM नेता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox