होम / MP Election 2023: उज्जैन की जगह रतलाम में शिफ्ट PM मोदी की सभा, क्या है इसके पीछे की वजह

MP Election 2023: उज्जैन की जगह रतलाम में शिफ्ट PM मोदी की सभा, क्या है इसके पीछे की वजह

• LAST UPDATED : November 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पीएम मोदी 7 नवंबर को उज्जैन संभाग के रतलाम में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा का मुख्य उद्देश्य है कि बीजेपी उज्जैन-इंदौर संभाग की अनुसूचित जनजाति वर्ग की सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहती है। शायद यह कारण है, जिसके चलते उज्जैन में होने वाली सभा का स्थान बदलकर रतलाम में आयोजित किया जा रहा है।

पिछले चुनाव में 28 सीटों पर जीत दर्ज

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में उज्जैन में आमसभा को संबोधित किया था, उस समय पीएम मोदी की आमसभा से भाजपा की लहर चारों ओर फैल गई थी। जिसका परिणाम यह सामने आया कि उज्जैन संभाग की 29 विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट पर सुवासरा की तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने जीत हासिल की है। बाकी बची 28 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार फिर PM मोदी उज्जैन संभाग में आमसभा को संबोधित करेंगे।

उज्जैन की जगह रतलाम में सभा

साथ ही बता दें कि PM मोदी की उज्जैन में 7 नवंबर को आमसभा प्रस्तावित थी। जिसके लिए कार्तिक मेला ग्राउंड और नानाखेड़ा स्टेडियम का चयन किया गया था। फिर बाद में आमसभा को उज्जैन की जगह बदलकर रतलाम में आयोजित किया जा रहा है। इसके अभी कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि उज्जैन-इंदौर संभाग की 66 विधानसभा सीटों में से 22 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। रतलाम अनुसूचित जनजाति की सीटों के बीच का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। इसके अलावा रतलाम जिले से सटे धार जिले में भी अनुसूचित जनजाति की सीट रिजर्व है। इस बार अनुसूचित जनजाति की सीटों पर कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी की भी नजर है। शायद इसी समीकरण के चलते बीजेपी रतलाम में पीएम मोदी की सभा कर रही है।

पार्टी को लाभ पहुंचने की संभावना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के अनुसार पहले आमसभा को उज्जैन में कराए जाने पर विचार किया गया था। फिर बाद में आमसभा को रतलाम जिले में आयोजित करने का फैसला किया गया है। PM मोदी देश के ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिनकी आमसभा से उज्जैन संभाग और आस-पास के जिलों में पार्टी को लाभ पहुंचने की अधिक संभावना है। अनुसूचित जनजाति ही नहीं बल्कि सामान्य पिछड़ा और अनुसूचित जाति वर्ग भी BJP के साथ है।

Also Read: MP Election 2023: कुछ जिलों में 8 घंटे होगी वोटिंग, बाकी…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox