होम / MP Madarsa: MP के मदरसों में झंडा वंदन और राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग

MP Madarsa: MP के मदरसों में झंडा वंदन और राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग

• LAST UPDATED : June 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Madarsa: मध्य प्रदेश में मदरसों में हिंदू बच्चों के पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की आपत्ति के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री से सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में झंडा वंदन और राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग की है।

मदरसों की सरकारी गाइडलाइन

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मदरसों में हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं, इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में मदरसों की मनमानी नहीं चलेगी। वे मदरसों से सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पाठ्यक्रम पढ़ाने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि मदरसों में 9,000 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन यह संख्या कम हो सकती है।

झंडा वंदन और राष्ट्रगान अनिवार्य

दूसरी ओर, जनजाति मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री से सभी स्कूलों और मदरसों में झंडा वंदन और राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और झंडा वंदन से बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी।

इस बीच, शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों की मनमानी पर भी अंकुश लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, उन पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने 8वीं कक्षा के बाद होने वाले ड्रॉपआउट को कम करने पर भी जोर दिया।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox