होम / MP News: CM ने कांग्रेस पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर बोले- ‘बीजेपी को उनके राजनीतिक…’

MP News: CM ने कांग्रेस पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर बोले- ‘बीजेपी को उनके राजनीतिक…’

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP News: बिहार की राजनीति में भारी उतार चढाव देखने को मिल रहा है। बिहार की राजनीति काफी सुर्खियों में है। जिसमें चर्चा का विषय नितिश कुमार है। बीते दिन 28 जनवरी को बड़ा फेरबदल हुआ है। नीतीश कुमार ने RJD, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नितिश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया है। नितिश कुमार को NDA में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है।

मोहन यादव ने कही ये बात 

सीएम मोहन यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के नवनिर्वाचित सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम के हमारे साथ आने के बाद हमारे परिवार के सदस्य बढ़ गए हैं। भाजपा को उनके राजनीतिक अनुभव से फायदा होगा। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने बिहार जैसे कठिन स्थान पर लंबे समय तक काम किया है। वह अलग बात है कि उन्होंने किसी पार्टी जुड़ाव किया, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर आज तक उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

कांग्रेस पर लगाए ये आरोप 

साथ ही बता दें कि कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही परिवार को तोड़ दिया है। जिस तरह से उन्होंने नीतीश कुमार का अपमान किया, कौन उनके साथ गठबंधन में रहना चाहेगा। नीतीश कुमार ही वह शख्स थे जिन्होंने सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि नितिश कुमार ने बीते दिन RJD की पद से इस्तीफा दे दिया था। अब फिर नितिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। साथ ही दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है।

ये भी पढ़ें :  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox