होम / MP Weather Update: MP में ठंड के साथ बारिश का कहर, कई जिलों में ओले गिरने की संभावना, जानें मौसम अपडेट

MP Weather Update: MP में ठंड के साथ बारिश का कहर, कई जिलों में ओले गिरने की संभावना, जानें मौसम अपडेट

• LAST UPDATED : February 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। प्रदेश में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हो रही है। रविवार को उमरिया, मंडला, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में बारिश हो रही है। आइए जानते है कैैसा रहेगा मौसम…

आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सिवनी, जबलपुर, मंडला, शहडोल और अनूपपुर में ओले गिर सकते है। प्रदेश में तेज हवाओं का असर जारी रहेगा

तापमान में होगी गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी तक प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट किया है। 13 फरवरी को जबलपुर और शहडोल जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में ठंड की वापसी हो गई। कुछ दिनों से सर्दी से राहत मिली रही थी। प्रदेश में फिर लोगों को सर्दी का सितम सताएगा। 14 फरवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

फसलों को हुआ नुकसान 

बता दें कि रविवार को प्रदेश में कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि मसूर, मटर और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही बारिश होन से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई हैै। प्रदेश में फिर ठंड बढ गई है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox