होम / MP Weather UPdate: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

MP Weather UPdate: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : March 23, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather UPdate: दिन में सूरज ने अपनी ताकत दिखाई और गर्मी का अहसास कराया। मार्च माह में पहली बार 34 डिग्री का आंकड़ा पार हुआ। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। लोगों ने अपने घरों में कूलर पंखों का सहारा लिया और चार पहिया वाहन चालकों ने एसी चलाकर गर्मी से राहत ली। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को आशंकित कर दिया कि भविष्य में गर्मी कैसी होगी। इसलिए इस भीषण गर्मी से बचने के लिए पहले से ही इंतजाम कर लेने चाहिए, नहीं तो इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

बादल छाने के आसार 

मौसम वैज्ञानिक आरके शर्मा का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसके बाद आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 मार्च को दिखेगा और आसमान में बादल छा सकते हैं। जिससे जिस तरह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उस पर नियंत्रण लगेगा और दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान फिर से तेजी से बढ़ेगा और मार्च में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगेगा।

इतना बढ़ा तापमान 

शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता भी बढ़ती गयी। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 2.5 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 2.9 डिग्री ज्यादा था। सुबह हवा में नमी 73 फीसदी रही जबकि दोपहर में 47 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम रहेगा शुष्क 

पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश थमने लगी है। जिसका असर यह हुआ कि ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढ़ने लगा। इधर, भूमध्य सागर से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी नहीं ले जा रही हैं, जिससे हवा में नमी की कमी के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox