होम / MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम, IMD ने कई जिलों में जारी की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम, IMD ने कई जिलों में जारी की चेतावनी

• LAST UPDATED : February 23, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। बुधवार को वीरवार को प्रदेश के कई जलों में बारिश और ओले गिरे। कुछ जिल में गर्मी भी देखने को मिली है। प्रदेश के चंबल, रीवा और सागर संभागों के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश देखने को मिली है। ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

कई जिलों के तापमान में बदलाव 

प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर ओर शहडोल जिल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है।  संभागों के जिलों में तापमान में बदलाव हुआ। नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दमोह में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी में रहा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम फिर से बिगड़ गया है। दतिया जिले में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरे है। मौसम विभाग ने 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट किया है। मंगलवार को दतिया में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। यहां कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। सेवढ़ा तहसील में तो जबर्दस्त बरसात के साथ ओले गिरे। सेंवढ़ा सहित आसपास के गांवों में शाम के समय ओले गिरे।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox