होम / Muharram: भोपाल में मोहर्रम, शहर में निकलेगा 900 से अधिक ताजियों का जुलूस

Muharram: भोपाल में मोहर्रम, शहर में निकलेगा 900 से अधिक ताजियों का जुलूस

• LAST UPDATED : July 17, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Muharram: आज मोहर्रम मनाया जाएगा। आज भोपाल शहर में दोपहर से ही ताजियों के जुलूस का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा। इस साल 20 से अधिक बड़े, 300 मध्यम और 600 छोटे आकार के ताजिये शहर की सड़कों पर निकलेंगे।

ऐसे मनाएंगे मोहर्रम

इस साल भी अकीदत के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा। जुलूस में ताजियों के अलावा बुर्राक और इस्लामी परचम के निशान भी शामिल होंगे।

किन्नर समाज भी शामिल

इस वर्ष का सबसे आकर्षक ताजिया किन्नर समाज द्वारा तैयार किया गया 16 फीट ऊंचा ताजिया होगा। जुलूस पुराने और नए शहर के कई इलाकों से होता हुआ अंत में VIP रोड स्थित करबला पहुंचेगा।

मोहर्रम के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर उलेमाओं द्वारा मजहबी तकरीरें भी की जाएंगी, जिसमें अन्य राज्यों से आए उलेमा भी शामिल होंगे।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, शाहजहांनाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा और करबला में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध होगा।

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 या 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox