होम / MP Free Bus Rides: महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा! बसें होंगी मुफ्त, जानिए कब से और कहां तक

MP Free Bus Rides: महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा! बसें होंगी मुफ्त, जानिए कब से और कहां तक

• LAST UPDATED : August 18, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Free Bus Rides : भोपाल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भोपाल नगर निगम ने शहर की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन के दिन सभी BCLL बसें महिलाओं के लिए मुफ्त होंगी।

सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक मुफ्त सफर

नगर निगम ने फैसला लिया है कि रक्षाबंधन के दिन यानी सोमवार को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक शहर की सभी बी BCLL बसें महिलाओं के लिए मुफ्त होंगी। महिलाएं बिना किसी किराए के शहर के किसी भी कोने में जा सकेंगी।

बंद रूटों पर भी चलेंगी बसें

हालांकि, BCLL ने हाल ही में कुछ रूटों पर बस सेवा बंद की थी। लेकिन रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुविधा के लिए इन बंद रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी।

शहर के सभी क्षेत्रों में जाती हैं बसें

शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे संत हिरदाराम नगर, अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी आदि में ये बसें चलती हैं।

हर साल मिलता है तोहफा

बता दें कि भोपाल नगर निगम पिछले कुछ सालों से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का तोहफा देता रहा है। इससे शहर की महिलाओं को अपने भाइयों को राखी बांधने में आसानी होती है।

शहर में प्रतिदिन डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के अनुसार, शहर में प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिनमें से लगभग 60 हजार महिलाएं होती हैं। रक्षाबंधन के दिन यह संख्या बढ़कर 70 हजार तक पहुंच सकती है।

महापौर का बयान

महापौर मालती राय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। नगर निगम का प्रयास है कि महिलाओं को इस पावन पर्व पर कोई परेशानी न हो।

भोपाल नगर निगम का यह कदम शहर की महिलाओं के लिए काफी सराहनीय है। इससे महिलाओं को रक्षाबंधन का पर्व मनाने में काफी आसानी होगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox