होम / MP Tourism: गर्मियों में घूमने के लिए मध्यप्रदेश में ये जगह हैं बेस्ट,आएगा फुल मजा

MP Tourism: गर्मियों में घूमने के लिए मध्यप्रदेश में ये जगह हैं बेस्ट,आएगा फुल मजा

• LAST UPDATED : June 11, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Tourism: मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और यहां घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। आप भी इन जगहों पर जा सकते हैं, जो आपकी गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार बना देंगी। यहां के पहाड़, नदियां, जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। देश का दिल कहे जाने वाले इस राज्य को प्रकृति ने वो सबकुछ दिया है जो किसी भी पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। फिर चाहे खजुराहो हो या जमीन से 3000 फीट नीचे बसा पातालकोट। ये सभी जगहें आपका दिल जीत लेंगी।

पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक जाना-माना हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी आते हैं, तो ये आपके लिए सबसे यादगार पल होगा। क्योंकि ये राज्य का सबसे ऊंचा पर्यटक स्थल है। वैसे भी गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां आपको घूमने के लिए कई जगहें मिल जाती हैं, जहां आप जा सकते हैं।

पातालकोट

पातालकोट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में स्थित है। प्रकृति की गोद में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे है। इसलिए गर्मी के मौसम में यहां घूमने के लिए पर्यटकों की भीड़ पहले से ही लगी रहती है। इसे एक खूबसूरत घाटी माना जाता है। आप यहां गर्मियों में भी घूमने आ सकते हैं। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। प्रकृति की गोद में बसा होने के कारण यहां कई तरह की दुर्लभ जड़ी-बूटियां और औषधियां पाई जाती हैं। इतना ही नहीं, यहां आसपास घूमने के लिए कई जगहें भी हैं।

हनुवंतिया द्वीप

मध्य प्रदेश का यह पर्यटन स्थल मिनी गोवा के नाम से जाना जाता है। इसके बारे में जानने से पहले जान लें कि यह कहां है। आपको बता दें कि यह हनुवंतिया द्वीप खंडवा जिले में स्थित है। हनुवंतिया द्वीप न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि कई अन्य चीजों के लिए भी मशहूर है। पर्यटक यहां फ्लोटिंग और बोटिंग के अलावा कई बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो हनुवंतिया द्वीप आपके लिए और भी खास है। क्योंकि यहां आप हजारों प्रजातियों के पक्षियों को करीब से देख सकते हैं। हनुवंतिया द्वीप में हर साल जल महोत्सव भी मनाया जाता है, जिसके दौरान देशी-विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

भेड़ाघाट (जबलपुर)

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जबलपुर का जिक्र हो तो भेड़ाघाट का नाम सबसे पहले आता है। भेड़ाघाट में मौजूद संगमरमर की चट्टानें किसी भी अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक हैं। यहां नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर करीब 100 फीट ऊंची संगमरमर की चट्टानें हैं। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। भेड़ाघाट का शांत और साफ पानी हर किसी का मन मोह लेता है। जब सूर्य की रोशनी संगमरमर की चट्टानों पर पड़ती है तो नदी में बनने वाला उसका प्रतिबिंब अनोखा होता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox