होम / बैरसिया: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाला गया शौर्य यात्रा

बैरसिया: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाला गया शौर्य यात्रा

• LAST UPDATED : April 22, 2023

बैरसिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा सांवलिया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर मानस भवन बस स्टैंड पहुंची थी। वहां पर भगवान परशुराम के पूजन अर्चना के बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखी गई। इसके बाद महाआरती की गई है।

  • जनसैलाब उमड़ा
  • कार्यक्रम के आयोजक

जनसैलाब उमड़ा

आपको बता दें कि भगवान परशुराम की शौर्य यात्रा में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा रहा। डीजे और ढोल की धुन पर महिलाएं-पुरुष नृत्य करते नजर आए। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी भी निकाली गई। भगवान परशुराम की बनाई गई प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौर, कांग्रेस महासचिव राम भाई मैहर के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा का स्वागत सभी समाज के संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित भी की गयी।

कार्यक्रम के आयोजक

भगवान परशुराम की महाआरती की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर समाज के उत्थान की बात कहते नजर आएं। वहीं क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने भगवान परशुराम के चरित्र का वर्णन किया और सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी सामाजिक लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम जी का जयकारा लगाते हुए पुष्प वर्षा से अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं ब्राह्मण समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान भी किया गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox