Bhai Dooj 2023: क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार, जानें क्या है पौराणिक कथा

India News (इंडिया न्यूज़), Bhai Dooj 2023: दिपावली के तीन दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को है। भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और साथ ही उपवास करती है।

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है उसी तरह, भाई दूज पर बहनें भाइयों को रोली का तिलक करती है और मौली भी बांधती हैं। इसके बाद भाई को मिठाई खिलाकर नारियल देती हैं।

भाई दूज का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सभी जगह पर इसे मनाने की अलग अलग मान्यताएं है। उत्तरी भारत में बहनें भाईयों को तिलक और अक्षत लगाकर नारियल का गोला उपहार में देती हैं तो पूर्वी भारत में शंखनाद के बाद तिलक लगाकर कुछ भी उपहार देने की मान्यता है। इस दिन बहने अपने भाईयों की लंबी आयु की कामना करती है। और भाई को भोजन कराने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

भाई दूज क्यों मनाया जाता है?

भाई दूज के दिन बहनें भाई को तिलक करने के बाद भोजन कराने की धार्मिक मान्यता है। यह कहा जाता है कि जो बहन पूरी श्रद्धा और आदर के साथ तिलक और भोजन कराती है और जो भाई अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करता है, उनकी सारी इच्छाएं पूर्ण होती है।

भाई दूज की पौराणिक कथा

भाई दूज मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है। स्कंदपुराण की कथा के अनुसार, सूर्य देवता और उनकी पत्नी संज्ञा की दो संतान थीं, उनके बेटे का नाम यमराज और बेटी क नाम यमुना था। यमराज पापियों को दंड देते थी। बेटी यमुना मन की निर्मल थीं और उन्हें लोगों की परेशानी देख बहुत दुख होता था इसलिए वे गोलोक में रहती थीं। एक दिन जब बहन यमुना ने भाई यमराज को गोलोक में भोजन के लिए आमंत्रित किया तो बहन के घर जाने से पहले यमराज ने नरक के निवासियों को मुक्त कर दिया था।

वहीं, दूसरी कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण राक्षस नरकासुर को हराने के बाद अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गये थे, तो उस दिन को भी भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। यह मान्यता है कि सुभद्रा की तरह भाई के माथे पर तिलक लगाने से भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ता है। इस दिन भाई औऱ बहन साथ में यमुना नदी में स्नान करने की भी मान्यता है। इस दिन श्रद्धापूर्वक अपने पापों की माफी मांगने पर यमराज आपको क्षमा कर देते हैं।

Also Read: Diwali 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

Diwali 2023: बिना पटाखों के मनाएं दिवाली, अपनाएं ये चार टिप्स

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago