ट्रेंडिंग न्यूज़

Corona Update: कोरोना का प्रकोप लगातार जारी, 24 घंटो में 12 लोगों की गई जान

India News(इंडिया न्यूज़) Corona Update: देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (5 जनवरी 2024) सुबह 8 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 761 कोरोना मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4334 है। वहीं केरल में कोरोना से सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कर्नाटक में 4 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में 2 और यूपी में 1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है।

सबसे बुरा हाल कर्नाटक का है

सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक में है, इस राज्य में कोरोना के 298 नए मामले मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी गुरुवार को 3.46 फीसदी से बढ़कर 3.82 फीसदी हो गया। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में कहा गया कि 298 नए मामलों में से 172 अकेले बेंगलुरु से थे। अब यहां कुल 704 एक्टिव केस हैं। कर्नाटक के हसन जिले में 19, मैसूरु में 18 और दक्षिण कन्नड़ में 11 मामले पाए गए हैं। वहीं, चामराजनगर से 8 मामले सामने आए हैं, जबकि बल्लारी और कोप्पला में 6-3 नए मामले पाए गए हैं। तुमकुरु, विजयनगर और चिक्कमगलुरु में 5-5 सक्रिय मामले पाए गए।

महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के मरीज ज्यादा (Corona Update)

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के 78 मामले मिले। अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के कुल 171 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र अलर्ट

कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 सब-वेरिएंट का पता चलने के कारण केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कोरोना के प्रसार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइंस भी जारी की जा रही हैं। साथ ही राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इन सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े:ED Raid At Dilbag Singh: दिलबाग सिंह के घर ED की…

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago